रुद्रपुर, जून 1 -- रुद्रपुर, संवाददाता। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सोमवार को प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक (पीएमएस) डॉ. आरके सिन्हा का सेवाकाल पूर्ण होने पर भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ और कर्मचारियों ने उन्हें सम्मानित करते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु की कामना की। अस्पताल परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान डॉ. सिन्हा को पुष्पमालाएं पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। स्टाफ ने उनके कार्यकाल की सराहना की। गीत-संगीत की प्रस्तुतियों ने समारोह को और यादगार बना दिया। समारोह में नवनियुक्त पीएमएस डॉ. एमके तिवारी भी उपस्थित रहे। इस दौरान सर्जन डॉ. केदार शाही, डॉ. तनुजा सिन्हा, जिला अस्पताल पिथौरागढ़ के पीएमएस डॉ. डीपी सिंह, डॉ. एसके गोस्वामी, डॉ. गगन मिश्रा, डॉ. इमरान, बीएन बेलवाल सहित अस्पताल का ...