पीएमएमवीवाई को सुदृढ़ बनाने जिला स्तरीय टीओटी प्रशिक्षण कार्यक्रम
देवघर, मई 18 -- समाहरणालय स्थित विकास भवन के सभागार में सोमवार को जिला समाज कल्याण शाखा देवघर के तत्वावधान में जिले में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (पीएमएमवीवाई) के प्रभावी क्रियान्वयन एवं योजना से संबंधित प्रक्रियाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए जिला स्तरीय टीओटी (ट्रेनिंग ऑफ ट्रेनर) प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के सभी सीडीपीओ , महिला पर्यवेक्षिकाएं तथा संबंधित कर्मियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के संचालन, पोर्टल प्रविष्टि, आवेदन प्रक्रिया, लाभुक स्वीकृति, भुगतान प्रक्रिया एवं अन्य तकनीकी एवं प्रशासनिक पहलुओं की विस्तृत जानकारी प्रदान करना था। ताकि प्रखंड एवं आंगनवाड़ी स्तर पर योजना का सुचारू एवं प्रभावी संचालन सुनिश्चित किया जा सके। यह भी पढ़ें- सहयोग शिविर में नया आवेदन प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.