पीएमएफएमई योजना के ईकाइयों का उपायुक्त ने किया निरीक्षण
रांची, मई 17 -- रांची, संवाददाता। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने रविवार को मुख्यमंत्री लघु कुटीर उद्यम विकास बोर्ड के हैंड होल्डिंग सपोर्ट कार्यक्रम के तहत केंद्र सरकार की पीएमएफएमई योजना से संचालित विभिन्न उद्यम इकाइयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उत्पादन कार्य, उत्पादों की गुणवत्ता, स्वच्छता व्यवस्था और विपणन गतिविधियों का जायजा लेते हुए यूनिट संचालकों को गुणवत्ता मानकों के पालन एवं रोजगार सृजन को बढ़ावा देने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने डेयरी प्रोडक्ट यूनिट सुमन डेयरी, मशरूम प्रोडक्ट यूनिट एएसएम मशरूम तथा बेकरी प्रोडक्ट यूनिट सिद्धि विनायक का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित इकाइयों में संचालित उत्पादन प्रक्रिया, तैयार उत्पादों की गुणवत्ता, पैकेजिंग एवं स्वच्छता व्यवस्था का अवलोकन किया। यह भी पढ़ें- खाद्य प्रसंस्करण उ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.