मधुबनी, जून 10 -- मधुबनी,एक संवाददाता। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम पीएमईजीपी के माध्यम से मधुबनी जिले के बाबूबरही प्रखंड स्थित बलीराजपुर गांव के निवासी विष्णुदेव गुप्ता ने अपनी मेहनत और लगन से सफल उद्यमी बनने का सपना साकार किया है। इंटरमीडिएट पास शिक्षित बेरोजगार युवक विष्णुदेव गुप्ता पूर्व से ही उद्योग क्षेत्र में कार्यरत थे, जिससे उन्हें डिटर्जेंट पाउडर एवं साबुन निर्माण इकाई स्थापित करने की प्रेरणा मिली। जिला उद्योग केंद्र, मधुबनी से प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम की जानकारी प्राप्त होने के बाद उन्होंने आवेदन किया। आवेदन स्वीकृत होने पर उन्हें 25 लाख रुपये का ऋण मिला, जिसमें 35 प्रतिशत अनुदान भी शामिल था। इस वित्तीय सहायता से उन्होंने आधुनिक मशीनों की स्थापना कर वर्ष 2022 में अपने उद्योग की शुरुआत की। यह भी पढ़ें- पीएमईजीपी ...