देहरादून, अप्रैल 20 -- देहरादून। दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के फिजिकल मेडिसिन एंड रिहैबिलिटेशन (पीएमआर) विभाग में लंबे समय से डॉक्टर की कमी दूर हो गई है। सोमवार को डॉ. राहुल शर्मा ने विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर ज्वाइन कर लिया है। वह लंबे समय से एम्स ऋषिकेश में सेवाएं दे रहे थे। विभाग में डॉ. अभिषेक चौधरी के जाने के बाद से कोई भी विशेषज्ञ डॉक्टर तैनात नहीं था। विभाग की ओपीडी और अन्य सेवाएं प्रभावित हो रही थीं। उनके आने से जन्मजात दिव्यांगता या दुर्घटना के बाद शारीरिक रूप से अक्षम लोगों के पुनर्वास, लकवा और स्पाइनल इंजरी, जोड़ों और मांसपेशियों के इलाज समेत अन्य मरीजों को राहत मिलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...