गुड़गांव, जनवरी 20 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। कर्मचारियों का पीएफ जमा नहीं कराने वाली कंपनियों पर कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है। जिले में 30 से अधिक कंपनियों ने पीएफ अंशदान को ईपीएफओ में जमा नहीं कराया है। नए नियम के तहत ईपीएफओ सीधे जांच नहीं कर सकता है। इसके लिए केस बनाकर उच्चधिकारियों को भेजकर अनुमति मांगी है। अनुमति के बाद कंपनियों में कर्मियों के पीएफ की जांच करके कार्रवाई की जाएगी। गुरुग्राम में 13 हजार उद्योग पंजीकृत है, सैकड़ों बिना पंजीकरण के है। इसमें हजारों कर्मचारी काम करते हैं। जिनका पीएफ जमा नहीं कराया जाता है। इसको लेकर कर्मियों की ओर से पीएफ नहीं मिलने की शिकायत ईपीएफओ में की। ऐसे डिफॉल्ट करने वाली कंपनियों पर ईपीएफओ से कार्रवाई की मांग की गई है। ऐसी कंपनियों में निरीक्षण के लिए ई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.