गोंडा, मार्च 2 -- गोण्डा, संवाददाता। नगर पालिका के महिला कर्मचारी के पीएफ खाते से जालसाजी कर डेढ़ लाख रुपए निकालने के आरोप में कोर्ट के आदेश पर कोतवाली नगर में पालिका की तत्कालीन ईओ प्रतिभा सिंह, पीएफ लिपिक मुश्फिक उर्फ संजू और इंडियन बैंक के तत्कालीन कैशियर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। कोतवाली नगर क्षेत्र के इमामबाड़ा निवासी आयशा बेगम पत्नी स्व हुसैन खां के मुताबिक वह नगर पालिका परिषद कार्यालय गोण्डा में चपरासी के पद पर सेवारत थीं। आरोप है पीड़िता उनके पीएफ खाते से कई बार में फर्जी कूटरचित तरीके से डेढ़ लाख रुपये निकाले गए। फर्जी तरीके से उसके हस्ताक्षर से रसीद बैंक में प्रस्तुत कर पीएफ खाते से साजिश व जालसाजी करके पीएफ लिपिक ने पैसे निकाल कर हड़प कर लिए। जबकि वह पैसे निकलने के दौरान न तो बैंक गयी है और न ही सम्बन्धि...