धनबाद, फरवरी 12 -- बरोरा, प्रतिनिधि। एएमपी कोलियरी से सेवानिवृत्त होने के कई माह बीत जाने के बाद भी कोलकर्मी संजीव कुमार चक्रवती को पीएफ और पेंशन का भुगतान नहीं मिला है। इस संबंध में संजीव कुमार चक्रवती ने बुधवार को स्थानीय परियोजना पदाधिकारी (पीओ) को एक पत्र देकर 18 फरवरी 2026 से कोलियरी कार्यालय के समीप आमरण अनशन पर बैठने की चेतावनी दी है। पत्र की प्रतिलिपि सभी संबंधित अधिकारी को भी प्रेषित की गई है। पत्र में संजीव ने कहा कि 31 जुलाई 2025 को वह रिटायर हुए। पीएफ और पेंशन भुगतान के लिए 19 सितंबर 2025 को आवेदन के साथ सभी फॉर्म और कागजात कार्यालय में जमा कर चुके। इसके पांच माह बाद पीएफ और पेंशन का भुगतान नहीं हुआ। इस कारण उनके समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...