जमशेदपुर, मई 13 -- कई ऐतिहासिक पहलों के सूत्रधार पीएन बोस ने न केवल जेएन टाटा के राष्ट्र निर्माण के विजन को आकार दिया, बल्कि भारतीय उद्योग और वैज्ञानिक सोच की मजबूत नींव भी रखी। वे ऐसे प्रमुख व्यक्तित्व थे जिन्होंने पीढ़ियों तक भारतीयों को देश के वैज्ञानिक विकास में सक्रिय योगदान के लिए प्रेरित किया। 12 मई 1855 को गाइपुर में जन्मे पीएन बोस ने शिक्षा कृष्णनगर कॉलेज और सेंट जेवियर्स कॉलेज से प्राप्त की। वर्ष 1874 में उन्हें लंदन में उच्च शिक्षा के लिए प्रतिष्ठित गिलक्रिस्ट छात्रवृत्ति मिली। भारत लौटकर वे जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया में अधिकारी बने। उनके शुरुआती शोध का विषय शिवालिक जीवाश्म थे, जो आज भी ब्रिटिश म्यूजियम में सुरक्षित हैं। पीएन बोस को भारत की पहली साबुन फैक्ट्री स्थापित करने और असम में पेट्रोलियम की खोज का श्रेय भी प्राप्त है। उ...