हरिद्वार, अप्रैल 12 -- पंजाब नेशनल बैंक मेन ब्रांच में रविवार को बैंक का 132वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान बैंक ने 21 ग्राहकों को करीब 27 करोड़ रुपये का ऋण वितरण किया। साथ ही 124 सेविंग खाते खोले। बैंक के उप अंचल प्रमुख राजेंद्र भाटिया ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर दिनेश कुमार गुप्ता ने बताया कि सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत रक्तदान शिविर भी लगाया गया। इस दौरान बैंक कर्मियों ने 27 यूनिट रक्तदान किया। साथ ही बच्चों के लिए ड्रॉइंग प्रतियोगिता हुई। इस मौके पर मंडल प्रमुख प्रकाश रंजन, उप मंडल प्रमुख अविनाश, मुख्य प्रबंधक अतुल मोहन गुप्ता, गोपाल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...