जहानाबाद, दिसम्बर 18 -- करपी, निज संवाददाता। सोनभद्र वंशी सूर्यपुर प्रखंड के पंजाब नेशनल बैंक माली में कार्यरत हेड कैशियर अमित कुमार के प्रोन्नति के बाद स्थानांतरण होने पर शुक्रवार को सहकर्मियों के द्वारा विदाई दी गई। सहकर्मियों के साथ साथ बैंक के दर्जनों ग्राहक, शिक्षक, व्यवसाई एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने अमित के कार्यों एवं ग्राहकों के साथ सुंदर व्यवहार की सराहना की। विदाई के मौके पर स्थांतरित हेड कैशियर काफी भावुक नजर आए। बैंक प्रबंधक विजय कुमार ने कहा कि अमित काफी मिलनसार, कार्यों के प्रति कर्मठ पारिवारिक सदस्य की तरह रहे हैं। विदाई समारोह में सहकर्मी अभिनव कुमार, सद्दाम हुसैन, अरुण कुमार, निरंजन कुमार, संतोष कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.