बिहारशरीफ, जून 14 -- सरमेरा, निज संवाददाता। स्थानीय बाजार स्थित पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में कर्मियों की काफी कमी है। इस कारण ग्राहकों का काम तेजी से नहीं हो पा रहा है। लोगों को छोटे से काम के लिए भी लंबा इंतजार करना पड़ता है। जदयू नेता विजय प्रसाद ने वरीय अधिकारियों से यहां अविलंब बैंककर्मी की तैनाती करने की मांग की है। ताकि, ग्राहकों को परेशान न होना पड़े। (सरमेरा से श्यामदेव सिंह यादव) यह भी पढ़ें- एआईबीओए झारखंड प्रदेश इकाई की नई कार्यकारिणी गठित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...