एटा, अप्रैल 15 -- अमरनाथ की पवित्र यात्रा पर जाने की इच्छा रखने वाले भक्तों के लिए शहर की मुख्य पीएनबी शाखा में अग्रिम पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गया है। बुधवार को पहले ही दिन बैंक शाखा में पंजीकरण आवेदन जमा करने वालों का भीड़ लगी रही। बुधवार को अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होते ही सुबह से ही श्रद्धालु आवश्यक दस्तावेज लेकर बैंक पहुंचने लगे। बैंक प्रबंधन के अनुसार पहले दिन दोपहर तक ही लगभग 15 से 20 श्रद्धालुओं ने अपना पंजीकरण सफलतापूर्वक करा लिया। बैंक मैनेजर ने बताया कि शहर की मुख्य पीएनबी शाखा सहित देश भर की कुल 554 नामित शाखाओं में यह प्रक्रिया 15 अप्रैल से शुरू की गई है। यह भी पढ़ें- अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण शुरू यात्रा पंजीकरण के लिए बैंक अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि श्रद्धालुओं को आवेदन फॉर्म के साथ आधार कार्ड...