चतरा, जनवरी 13 -- मयूरहंड, प्रतिनिधि। पंजाब नेशनल बैंक के मयूरहंड शाखा में एटीएम की सुविधा शुरू हो गई है। ग्राहकों को सुविधा मिलेगी। एटीएम के साथ साथ पासबुक प्रिंट का भी मशीन लगाया गया है। शाखा प्रबन्धक पंकज कुमार ने बताया कि अब ग्राहकों को कैस के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। पासबुक प्रिंट का मशीन आसान तरीका से काम करेगा। साधारण व्यक्ति भी ऑपरेट कर सकेंगे। कहा कि हमारे यहां गोल्ड लोन की सुविधा है। मयूरहंड शाखा अंतर्गत गोल्ड लोन का काम चल रहा है। मयूरहंड के स्वामी विवेकानंद 2 चौक पर यह सुविधा मिलने से आमजन में भी खुशी का माहौल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.