गया, अप्रैल 13 -- डोभी प्रखंड क्षेत्र के बजौरा गांव स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा में सोमवार को बैंक का 132 वां स्थापना दिवस मनाया गया। शाखा प्रबंधक शंभु कुमार ने बताया कि पंजाब नेशनल बैंक भरोसे का प्रतीक है, जिसमें ग्राहकों का भरोसा बना हुआ है। पूर्व मुखिया सोमर यादव ने बताया कि पंजाब नेशनल बैंक के कर्मचारियों का व्यवहार बहुत अच्छा होता है। इस मौके पर नीतीश कुमार, वीर अभिमन्यु, भाजपा जिला संयोजक अजय कुमार मिश्र, आनंद भुषण सिंह, मुनी यादव, विजय दुबे, रविन्द्र कुमार सहित अन्य कई मौजूद थे। (डोभी से रूपेश कुमार की रिपोर्ट)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...