मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 22 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। पंजाब नेशनल बैंक के ग्राहकों के खाते से पांच करोड़ रुपये से अधिक की अवैध निकासी के मामले में प्रवर्तन निदेशालय बेंगलुरू और पश्चिम बंगाल के बैंक खातों की जांच कर रहा है। दोनों राज्यों के धारकों की ईडी को तलाश है। जिन मोबाइल नंबरों से ये खाते संचालित किए जा रहे थे, उस मोबाइल के धारक का भी ईडी सत्यापन कर रहा है। शातिरों के खिलाफ ईडी धन शोधन अधिनियम के तहत कार्रवाई कर रहा है। साइबर फ्रॉड के शातिरों ने इन दोनों राज्यों के खातों में तीन करोड़ रुपये से अधिक ट्रांसफर किए थे, जिसकी निकासी एटीएम से की गई है। कैश निकासी के बाद हवाला के जरिए राशि मुजफ्फरपुर के शातिर जफर इकबाल को भेजी गई। दोनों राज्यों के 18 बैंक खातों में रुपये भेजे गए हैं। इन बैंक खातों में समीर दास और मो. सादिक ने रुपये मंगवाए...