रामगढ़, मार्च 2 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। गिद्दी पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम में दो युवकों ने छेड़छाड़ किया है। जिसके कारण एटीएम का कीबोर्ड काम नहीं कर रहा है। गिद्दी पीएनबी शाखा के मैनेजर मनीष कुमार ने सोमवार को इस संबंध में गिद्दी थाना में लिखित शिकायत की है। मैनेजर मनीष कुमार ने बताया कि शुक्रवार को दो युवक एटीएम आए थे। जिसमें से एक युवक बाहर खड़ा था और दूसरा युवक एटीएम के अंदर आकर एटीएम के कीबोर्ड में कुछ केमिकल डालकर और छेड़छाड़ किया है। इसके बाद शनिवार सुबह कुछ ग्राहकों ने एटीएम का की बोर्ड काम नहीं करने की सूचना दिया। पीएनबी बैंक शनिवार और रविवार को बंद थी। फिर सोमवार को बैंक खुलने पर सीसीटीवी जांच की जांच करने पर युवक के एटीएम के साथ छेड़छाड़ करते देखा गया है। मैनेजर ने लिखित शिकायत में एटीएम से छेड़छाड़ करने वाले युवकों के विरुद्ध ...