गया, जून 17 -- टनकुप्पा प्रखंड के ढिबर गांव स्थित देवी मंदिर परिसर में बुधवार को आयोजित ग्रामीणों की बैठक में पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की ढिबर शाखा को अन्यत्र स्थानांतरित किए जाने की संभावित योजना का कड़ा विरोध किया गया। पूर्व सरपंच विशुन पासवान की अध्यक्षता में हुई बैठक में ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से शाखा को वर्तमान स्थान पर ही संचालित रखने की मांग की। साथ ही बैंक परिसर में सक्रिय कथित बिचौलियों को हटाने की मांग भी उठाई गई। बैठक में विशुन पासवान, रवि कुमार, विरन सिंह, अशोक सिंह, भुनेश्वर सिंह, योगेंद्र सिंह, शंभू मांझी, रविंद्र यादव, अनिल यादव, सुरेंद्र सिंह, विक्की सिंह और कपिल यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने कहा कि वर्ष 1985-86 से संचालित यह शाखा आसपास के दर्जनों गांवों के हजारों ग्राहकों के लिए बैंकिंग सेवाओ...