औरंगाबाद, जून 22 -- मदनपुर, एक संवाददाता। मदनपुर थाना मुख्यालय स्थित पीएनबी एटीएम के पास खड़ी बाइक अज्ञात चोर चुरा ले गए। घटना के बाद बाइक मालिक पूर्णाडीह निवासी कमलेश कुमार सिंह ने मदनपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। बताया गया कि वे अपनी बाइक एटीएम के पास खड़ी कर किसी कार्य से प्रखंड कार्यालय गए थे। लौटने पर बाइक वहां से गायब मिली। इसके बाद उन्होंने तत्काल थाना पहुंचकर चोरी की सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीएसआई सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में बाइक चोरों की तलाश की जा रही है। यह भी पढ़ें- छतरपुर मंडी के बाहर से बाइक चोरी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...