सराईकेला, जुलाई 7 -- सरायकेला। पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा आयोजित 7 दिवसीय जनरल ईडीपी प्रशिक्षण का समापन समारोह सोमवार को हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि संस्थान के निदेशक उमा शंकर तांती थे, जिनके हाथों 27 प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। समारोह को संबोधित करते हुए निदेशक उमा शंकर तांती ने सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को प्रेरित करते हुए कहा कि, आप सभी ने इस प्रशिक्षण शिविर में जो भी हुनर और जानकारी सीखी है, उसे अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर लोगों तक पहुँचाएं और उन्हें जागरूक करें। इस अवसर पर संस्थान के संकाय सदस्यों (फैकल्टी) में शैलेंद्र, गोविंद कुमार राय, दिलीप आचार्य, इंद्रजीत केवट और द्रौपदी महतो सहित सभी प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।

हिंदी...