सराईकेला, मार्च 7 -- सरायकेला । पंजाब नेशनल बैंक के सहयोग से संचालित ''पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान'' द्वारा सरायकेला-खरसावां जिले के बेरोजगार युवक-युवतियों को स्वावलंबी बनाने की दिशा में एक नई पहल की जा रही है। संस्थान द्वारा आगामी 9 मार्च से 14 दिवसीय ''जुट प्रोडक्ट उद्यमी'' प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त इस प्रशिक्षण कार्यक्रम की खास बात यह है कि यह पूरी तरह से नि:शुल्क है। चयनित प्रशिक्षुओं को संस्थान की ओर गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण और ड्रेस, रहने के लिए छात्रावास की सुविधा, भोजन और अल्पाहार, पठन-सामग्री (कॉपी, पेन और किट) दिया जायेगा । यह प्रशिक्षण 14 दिनों तक चलेगा, जिसका समय सुबह 9 बजे से शाम 5.30 बजे तक निर्धारित है। इसमें न केवल जुट के विभिन्न उत्पाद बनाने की तकनीक सिखाई जाए...