फरीदाबाद, जून 24 -- पलवल, सरसमल। ग्रामीण युवाओं को स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ाने के लिए पीएनबी आरसेटी पलवल द्वारा विभिन्न रोजगारपरक प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। संस्थान में ग्रामीण युवक-युवतियों को 100 प्रतिशत नि:शुल्क आवासीय प्रशिक्षण, भोजन और रहने की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। एलडीएम दर्शन लाल भल्ला ने बताया कि प्रशिक्षण पूरा करने वाले युवाओं को स्किल इंडिया का मान्यता प्राप्त प्रमाणपत्र दिया जाता है, जिससे रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़ते हैं। संस्थान युवाओं को व्यवसाय शुरू करने के लिए मार्गदर्शन देने के साथ बैंक ऋण प्राप्त करने में भी सहयोग करता है। उन्होंने पात्र युवाओं से प्रशिक्षण लेकर आत्मनिर्भर बनने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...