प्रयागराज, अप्रैल 5 -- प्रयागराज। जिले के स्कूलों में अब मिड डे मील बनाने वाले चूल्हे भी पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) से जलेंगे। आंगनबाड़ी केंद्रों को भी पीएनजी कनेक्शन लेना होगा। लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) की खपत कम करने और पीएनजी का उपयोग बढ़ाने के लिए इंडियन ऑयल-अडाणी गैस प्राइवेट लिमिटेड ने मिड डे मील वाले स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों की सूची मांगी है। इंडियन ऑयल-अडाणी गैस प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंधक करमेंदर सिंह ने बताया कि डीआईओएस से मिड डे मील बनाने वाले स्कूल और बाल पुष्टाहार विभाग से आंगनबाड़ी केंद्रों की सूची मांगी है। स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र के सामने पीएनजी की सेवा है तो अधिकतम पांच दिन में गैस कनेक्शन दिया जाएगा। दोनों विभाग से सूची मिलने का इंतजार हो रहा है। कंपनी के प्रबंधक ने बताया कि झूंसी क्षेत्र के एक स्कूल में कन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.