गुड़गांव, मई 28 -- गुरुग्राम, अमर मौर्य। मिलेनियम सिटी में पीएनजी लेने पर उपभोक्ताओं के पुराना एलपीजी कनेक्शन बंद नहीं किए जाएंगे। ट्रांसफर वाउचर के जरिये एलपीजी कनेक्शन सुरक्षित कर दिया जाएगा। ताकि भविष्य में जरूरत पड़ने पर आसानी से दोबारा शुरू किया जाएगा। वहीं कंपनी को 90 दिनों में 70 हजार लोगों को पीएनजी कनेक्शन देने के निर्देश दिए हैं। लोगों को रसोई की गैस वाली टेंशन अब तक गले की हड्डी बनी हुई थी। पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) लेने पर लोग इसलिए कतराते थे। क्योंकि डर था कि कल को कहीं और शिफ्ट होना पड़ा तो पुराना एलपीजी कनेक्शन दोबारा शुरू कराने में चक्कर लगाने पड़ते है। सरकार के नए नियम ने इस मुसीबत को लगभग खत्म कर दिया है।

नई सरकार के नियम सरकार ने एलपीजी नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब अगर पीएनजी कनेक्शन लेते हैं तो आपका पुराना सिलें...