लखनऊ, जून 25 -- - लखनऊ में पीएनजी के 94 हजार, एलपीजी के 12 लाख उपभोक्ता लखनऊ मुख्य संवाददाता पीएनजी के साथ एलपीजी कनेक्शन जारी रखने वालों पर सख्ती शुरू हो गई है। दो दिनों में 42 घरों में नोटिस पहुंचे हैं। फिलहाल ये नोटिस उनको दिए गए हैं जिनके आवास उस सोसाइटी में हैं जहां ज्यादातर घरों में पीएनजी लाइन है। बावजूद इसके वे कनेक्शन नहीं ले रहे हैं। ऐसे में उनको तीन माह की अवधि दी गई है। साथ ही 200 सोसाइटियों में ग्रीन गैस के अधिकारी कर्मचारी पहुंच चुके हैं, जहां पर पीएनजी कनेक्शन लेने और जिनके पास है उनसे एलपीजी सरेंडर करने को कह रहे हैं।

मार्च में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत मार्च में पैनिक बाइंग की वजह से एलपीजी सिलेंडरों की किल्लत हो गई थी। ऐसे में आदेश आया कि जिनके पास पीएनजी कनेक्शन हैं उनको एलपीजी सरेंडर करना होगा। यह नियम पहले से है लेकिन...