बरेली, मई 4 -- इज्जतनगर पुलिस ने पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) की मेन लाइन से छेड़छाड़ करके गैस चोरी के मामले में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त पाइप बरामद किया है। 28 अप्रैल को सेंट्रल यूपी गैस लिमिटेड (सीयूजीएल) के सीनियर मैनेजर जितेंद्र गौतम की तहरीर पर इज्जतनगर पुलिस ने गैस चोरी करने का मामला दर्ज किया था। पुलिस ने बताया कि ग्राम पीरबहोड़ा में गैस पाइपलाइन से छेड़छाड़ करके मीटर को बाईपास करके गैस चोरी की जा रही थी। मामले में इज्जतनगर पुलिस ने सफरुद्दीन, मुस्तफा खां उर्फ मुस्ताक खां और अनुज सक्सेना को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में बताया कि बिल जमा न करने के कारण उनका व पड़ोसी का गैस कनेक्शन दो से तीन वर्ष पहले काट दिया गया था। बंद पड़े गैस कनेक्शनों को अवैध तरीके से जोड़कर महीनों से गैस चोरी की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.