मुरादाबाद, मार्च 29 -- मुरादाबाद। पीएनजी के कोटे में कटौती के चलते समस्या आ रही है। उद्योगों को मिलने वाली पीएनजी का कोटा 45 फीसदी कम कर दिया गया है। औसत निकाल कर सिर्फ 55 फीसदी कोटा दिया जा रहा है। कोटा काटने का सीधा असर इस पर दिख रहा। पहले तक 35 फीसदी कटौती थी उसे 10 फीसदी और बढ़ा दिया गया है। पीएनजी में सिर्फ 55 फीसदी ईंधन उद्योगों को मिलने से उनके सामने संकट हो गया है। वह अपने उत्पाद तैयार नहीं कर पा रहे हैं जिससे उनके आर्डर फंस गए हैं। इन आर्डरों को पूरा करने के लिए रसोई गैस सिलेंडरों की आपूर्ति जरूरी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...