हाजीपुर, अप्रैल 3 -- हाजीपुर। निज संवाददाता लोक स्वास्थ्य प्रमंडल के जिला कार्यालय के तत्वावधान में गुरुवार को समाहरणालय परिसर स्थित पुष्करणी सभागार में पीएनजी पाइपलाइन फिटिंग एवं उससे संबंधित तकनीकी कार्यों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम जिले में पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) कनेक्शन के विस्तार एवं शहरी अवसंरचना को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है,जिससे नागरिकों को सुरक्षित,सुगम एवं निरंतर गैस आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागियों को पीएनजी पाइपलाइन से संबंधित विभिन्न तकनीकी एवं व्यावहारिक पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी गई। इसमें मुख्य रूप से गैस पाइपलाइन के सुरक्षित इंस्टॉलेशन की प्रक्रिया,घरेलू एवं वाणिज्यिक कनेक्शन प्रदान करने की मानक कार्यप्रणाली,पाइपलाइन बिछ...