मुजफ्फरपुर, अप्रैल 3 -- मुजफ्फरपुर, मुख्य संवाददाता। ऊर्जा संकट के बीच पेट्रेलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय व शहरी विकास मंत्रालय ने देश के 335 नगर निकायों में उपभोक्ताओं को पीएनजी उपलब्ध कराने की योजना की समीक्षा की। इसमें गैस पाइपलाइन बिछाने में आ रही बाधा पर भी मंथन हुआ। इस दौरान बिहार में पीएनजी बिछाने के लिए तेल कंपनी को जिला प्रशासन से मंजूरी मिलने की बाधा को खत्म कर दिया गया। अब गैस पाइपलाइन बिछाने के लिए तेल कंपनियां आवेदन दे देती हैं तो उसे स्वत: स्वीकृत माना जाएगा।समीक्षा के क्रम में यह बात सामने आई कि तेल कंपनियां जिस रफ्तार से कनेक्शन बांट रही है, उस रफ्तार से सभी उपभोक्ताओं तक पीएनजी पहुंचाने में कई साल लग जाएंगे। मंत्रालय ने अपनी समीक्षा में बताया कि तेल कंपनियां वर्तमान में एक दिन में औसत सौ कनेक्शन ही कर पा रही है। इसको ब...