पीलीभीत, मार्च 21 -- पीलीभीत। घरेलू गैस सिलेंडर को लेकर होने वाली परेशानी के लिए डीएम ने नया पहल की है। जिले में पाइप नेचुरल गैस यानि पीएनजी के 392 उपाभोक्ताओं के घरेलू गैस सिलेंडरो के कार्ड सरेंडर कराए जाएंगे। साथ ही जो नए आवेदन पीएनजी पर आएंगे। उन्हें कनेक्शन देकर आपूर्ति दी जाएगी। इससे बड़ी राहत गैस आपूर्ति में मिलेगी। जिले में इन दिनों 403 उपभोक्ताओं के घर तक पीएनजी की आपूर्ति दी जा चुकी है। जबकि पीएनजी के 392 ऐसे उपभोक्ता है जिनके पास एलपीजी के कनेक्शन हैं। ऐसे उपभोक्ताओं के सिलेंडर सरेंडर कराए जाएंगे। साथ ही नए उपभोक्ताओं के आवेदन आने पर पीएनजी के लिए सर्वे कराया जाएगा। जिससे आपूर्ति को लेकर असुविधा न हो। डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि डीएसओ विकास कुमार को निर्देशित किया है। ताकि जिले में सर्वे कराएं और देखे कि कहां कहां पीएनजी पह...