गोरखपुर, मई 10 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। गोरखपुर में घरेलू पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) कनेक्शन लेने वाले करीब 20 हजार उपभोक्ताओं पर महंगाई की मार पड़ी है। अब तक 48.50 रुपये प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर की दर से मिलने वाला पीएनजी गैस अब 50.50 रुपये प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर हो गया है। बढ़ी हुई दरें शुक्रवार से प्रभावी हो गई हैं। टोरेंट गैस प्राइवेट लिमिटेड से मिली जानकारी के मुताबिक पीएनजी की दरों में यह बढ़ोत्तरी लम्बे समय बाद हुई है। इसके पूर्व 01 जनवरी 2026 को 02 रुपये प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर दर कम होकर 48.50 रुपये निर्धारित हुई थी। फिलहाल टोरेंट के गोरखपुर में 20 हजार, बस्ती में 08 हजार और आंबेडकरनगर में 2500 उपभोक्ता हैं। संतकबीरनगर में फिलहाल पाइप लाइन बिछाने का काम चल रहा है। जिन क्षेत्रों में पाइप लाइन बिछाई गई है, वहां ...