प्रयागराज, मार्च 27 -- प्रयागराज। एलपीजी गैस की किल्लत से बचने को आम नागरिकों ने नया रास्ता निकाल लिया है। पीएनजी से दूरी बनाए रखने वाले उपभोक्ता अब इसके लिए आवेदन कर रहे हैं। बीते 15 दिनों में 10 हजार से अधिक आवेदन पीएनजी कनेक्शन लेने के लिए आए हैं। कई इलाकों में तो पूरे-पूरे मोहल्ले, कॉलोनी वालों ने इसके लिए आवेदन किया है। सूबेदारगंज स्थित पुष्पगंगा अपार्टमेंट में दो सौ से अधिक घरों में आवेदन के बाद इसी महीने आपूर्ति करने की बात कही गई है। पीएनजी के फायदे इस बार कि रसोई गैस किल्लत के दौरान दिखाई दी। जिसके बाद कई इलाकों में लोगों ने पीएनजी कनेक्शन के लिए आवेदन किया है। सिविल लाइंस, झूंसी, नैनी, औद्योगिक क्षेत्र में 10 हजार से अधिक आवेदन बीते 15 दिनों में आए हैं। जिला आपूर्ति अधिकारी सुनील सिंह का कहना है कि इन क्षेत्रों में पहले से पीएनज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.