पटना, मई 18 -- मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने तेल कंपनियों को पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) के लंबित आवेदनों का शीघ्र निपटारे का निर्देश दिया है। वर्तमान में पीएनजी के लिए राज्य में 31,774 आवेदन लंबित हैं। मुख्य सचिव ने कहा कि अतिरिक्त मानव बल और ठेकेदारों को तैनात कर इन आवेदनों को मिशन मोड में निपटाएं। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सोमवार को आपदा प्रबंधन समूह (सीएमजी) की छठी उच्च स्तरीय बैठक हुई। इस दौरान पीएनजी कनेक्शन की प्रगति, घरेलू एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति की स्थिति और पेट्रोलियम उत्पादों (पेट्रोल-डीजल) की उपलब्धता की सघन समीक्षा की गई। बैठक में बताया गया कि राज्य में 18 मई तक की स्थिति के अनुसार औसत दैनिक रिफिल आपूर्ति 3,59,391 सिलेंडर की है। राज्य स्तर पर अभी औसतन 4.33 दिनों का डिलीवरी बैकलॉग है, जिसे कम करने के लिए युद्धस्तर पर प्रयास जा...