फतेहपुर, मार्च 17 -- फतेहपुर। वर्तमान में चल रही गैस की दिक्कतों के चलते डीएसओ सुनील पुष्कर ने आईजीएल कपंनी के जीए हेड संग बैठक की। जिसमें लोगो को आसानी से कनेक्शन दिए जाने के निर्देश दिए गए। आईजीएल के अधिकारियों ने बताया कि पूर्व की अपेक्षा निश्चित समय तक दो हजार रुपये की छूट भी दी जा रही है। जिला पूर्ति कार्यालय में आयोजित बैठक में डीएसओ ने कहा कि पीएनजी गैस की आपूर्ति कनेक्शन धारकों को शत प्रतिशत दी जाए। जिस पर आईजीएल के जीए हेड अमित धर ने बताया कि पीएनजी (पीपेड नेचुरल गैस) की आपूर्ति निर्बाध रूप से की जा रही है। बताया कि वर्तमान में पीएनजी के 5500 से करीब उपभोक्ता हैं, जबकि कंपनी की वर्तमान में कंपनी पाइपलाइन के जरिए 30 हजार से अधिक कनेक्शनधारकों को निर्बाध गैस की आपूर्ति कर सकती है। जिस पर डीएसओ ने डिप्टी मैनेजर अरुण कुमार को कनेक्शन...