मुजफ्फरपुर, अप्रैल 2 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। रसोई गैस की किल्लत शुरू होने के बाद पीएनजी का आवेदन कर आपूर्ति शुरू होने का इंतजार कर रहे लोगों के सब्र का बांध टूट रहा है। इसको लेकर शेरपुर और आसपास के उपभोक्ताओं ने बुधवार को बेला स्थित इंडियन ऑयल का पीएनजी कनेक्शन देनेवाले कार्यालय पर पहुंच प्रदर्शन किया। वे अधिकारियों पर कनेक्शन देने के चार साल बाद भी आपूर्ति शुरू नहीं किए जाने का आरोप लगा रहे थे।मुकेश रंजन, शंकर कुमार, सीमा शरण, प्रेमा श्रीवास्तव ने बताया कि उनके घर में 2021 में ही पीएनजी कनेक्शन के लिए वायरिंग की गई। मीटर भी लगा दिया गया पर अधिकारियों से बार-बार अनुरोध के बावजूद पांच साल बाद भी आपूर्ति शुरू नहीं की गई है। अब कनेक्शन को आधार बनाकर कंपनी एलपीजी कनेक्शन को होल्ड पर करने का मैसेज दे रही है। ऐसे में उनके घर में भोजन पर ...