फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 3 -- फर्रुखाबाद। पीएनजी के नेटवर्क को मजबूत करने और वितरण करने को अब प्रशासन की ओर से रणनीति तैयार की गयी है। गुरुवार को जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की उपस्थिति में हुयी बैठक में डीएसओ सुरेंद्र यादव ने बताया कि पीएनजी पाइप लाइन का कार्य किया जा रहा है।आवास विकास, पटेल नगर, मसेनी में कनेक्शन संचालित हैं। कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि रेलवे और वन विभाग की एनओसी लंवित थी जिसको लेकर उच्च स्तर से अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त होने के बाद कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि एक कनेक्शन पर 15 मीटर तक पाइप लाइन का शुल्क नहीं लिया जायेगा। 15 मीटर के बाद प्रतिमीटर 531 रुपये का शुल्क उपभोक्तओं को देना होगा। उन्होंने बताया कि पीएनजी के नए कनेक्शन के लिए पंजीयन शुल्क 354 रुपये है। पाइप लाइन-मीटर शुल्क 5000 रुपये और गै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.