वाराणसी, अप्रैल 14 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। पीएनजी कनेक्शन के लिए शहर के विभिन्न इलाकों के 4253 लोगों ने गेल से संपर्क किया है। इनमें 450 वाणिज्यिक कनेक्शन हैं और 3758 घरेलू कनेक्शन शामिल हैं। इन्होंने गेल के क्यूआर कोड स्कैन कर नि:शुल्क पंजीकरण कराया है। इनमें पांडेयपुर, शिवपुर, सिगरा, महमूरगंज, भेलूपुर, लंका, मंडुवाडीह, सारनाथ, चितईपुर, सुंदरपुर, लोहता, बरेका समेत अन्य क्षेत्रों के लोग हैं। 550 से अधिक लोग ऐसे हैं जहां पहले से पीएनजी की भूमिगत पाइप लाइन बिछी है। गेल प्रशासन का दावा है कि अगले एक माह में इन्हें पीएनजी आपूर्ति की शुरू हो जाएगी।वहीं गेल ने सोमवार को महमूरगंज स्थित एक होटल में पीएनजी की आपूर्ति शुरू कर दी। इस होटल में हर माह 30-35 एलपीजी सिलेंडरों की खपत होती थी। इसका उद्घाटन जीएम सुशील कुमार ने किया। इस अवसर पर कलाधर ...