पूर्णिया, मार्च 29 -- पूर्णिया। जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार के निर्देश के आलोक में पीएनजी गैस कनेक्शन हेतु शनिवार को समाहरणालय स्थित प्रज्ञान सभागार में विशेष कैंप का आयोजन किया गया। उक्त कैम्प में सोसाईटी, कॉलोनी, सरकारी संस्थान, होटल, रेस्तरां व औद्योगिक संस्थानों में नया कनेक्शन के लिए कैम्प में कुल 30 आवेदन प्राप्त हुआ तथा उसका निबंधन भी किया गया। कैम्प में अपर समाहर्ता सह जिला आपूर्ति पदाधिकारी रविशंकर उरांव, पीएनजी के वरीय सिटी मैनेजर, गैस पाइप लाइन, प्रबंधक सिटी गैस लाइन, विपणन पदाधिकारी नगर निगम एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...