लखनऊ, अप्रैल 3 -- पीएनजी के लिए बड़ी संख्या में ऐसे लोग हैं जिन्होंने कुछ महीनों या साल पहले आवेदन किया था। यदि उस समय उनकी आईडी जनरेट नहीं हुई थी जो अब नए सिरे से आवेदन करना होगा। उन्होंने जिस योजना में आवेदन किया था उसका लाभ नहीं मिलेगा। ग्रीन गैस पर अचानक नए कनेक्शन जारी करने का दबाव बढ़ गया है। इस बीच उन लोगों ने भी हेल्पलाइन पर कॉल करना शुरू कर दिया है जिन्होंने काफी पहले आवेदन किया था। प्रक्रिया पूरी नहीं की थी। अब वे जिस स्कीम में आवेदन किए थे उसका लाभ लेना चाह रहे हैं। ऐसे में सार्वजनिक क्षेत्र की गैस कंपनी ने स्पष्ट किया है कि जिनकी आईडी जनरेट हो चुकी है, सिर्फ उनको ही संबंधित योजना का लाभ मिल पाएगा। नहीं तो, मौजूदा समय की योजना के तहत 6 हजार रुपये सिक्योरिटी जमा कर के आवेदन करना होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...