प्रयागराज, अप्रैल 23 -- उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में गुरुवार को महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह की अध्यक्षता में नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन के साथ दो दिवसीय स्थायी वार्ता तंत्र (पीएनएम) की बैठक शुरू हुई। इसमें कर्मचारियों की समस्याओं, सुविधाओं और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। यूनियन ने लंबित मामलों के निस्तारण, पदोन्नति, रिक्त पदों की भर्ती, ओवरटाइम भुगतान, मेडिकल सुविधाओं और कार्यस्थल पर बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने की मांग उठाई। महाप्रबंधक ने कर्मचारियों के कार्यों की सराहना कर बताया कि 98 प्रतिशत से अधिक मामलों का निस्तारण किया गया है तथा 26 हजार से अधिक कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही रेलवे की आय और मालभाड़ा में वृद्धि की जानकारी दी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कर्मचारियों की समस्याओं का प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.