दरभंगा, अगस्त 21 -- दरभंगा। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में पीएटी-2024 के तहत परीक्षा में उत्तीर्ण एवं परीक्षा से छूट प्राप्त अभ्यर्थियों के पीएचडी कोर्सवर्क में नामांकन के लिए साक्षात्कार का आयोजन 11 से 17 सितंबर तक किया जाएगा। इससे संबंधित अधिसूचना शुक्रवार को जारी कर दी गई है। जारी अधिसूचना के अनुसार 24 नवंबर 2025 को विश्वविद्यालय से जारी अधिसूचना के अनुसार पीएटी से छूट प्राप्त अभ्यर्थी एवं पीएचडी एडमिशन टेस्ट (पीएटी)-2024 में सफलता प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी साक्षात्कार में शामिल होंगे। साक्षात्कार में शामिल होने के लिए कॉल-लेटर पीएटी के आधिकारिक पोर्टल से 22 अगस्त से डाउनलोड किए जा सकेंगे। साक्षात्कार स्थल संबंधित स्नातकोत्तर विभाग या कॉल-लेटर में उल्लेखित स्थल होंगे। साक्षात्कार से संबंधित विशेष जानकारी के लिए अभ्यर्थी संबंधित ...