बेगुसराय, अगस्त 12 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय अंतर्गत पीएचडी एडमिशन टेस्ट (पीएटी)-2024 उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। राज्यपाल सह कुलाधिपति ने विश्वविद्यालय को पीएटी-2024 की प्रक्रिया जारी रखते हुए नामांकन पूर्ण करने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। इससे पूर्व 15 जुलाई को राज्यपाल सचिवालय ने पीएटी-2024 का विज्ञापन रद्द कर बिहार राज्य विश्वविद्यालय पीएचडी अध्यादेश एवं नियमावली, 2026 के तहत नया विज्ञापन जारी करने का निर्देश जारी कर दिया था। इसके साथ ही पीएटी-2024 की चल रही प्रक्रिया पर विराम लग गया था। पीएटी में सफलता प्राप्त कर काउंसिलिंग का इंतजार कर रहे सैकड़ों अभ्यर्थियों को इस निर्देश से निराशा हाथ लगी थी। इनमें से कई अभ्यर्थियों के लिए पीएचडी करने का यह अंतिम मौका था। हालांकि 11 अगस्त को राज्य...