दरभंगा, फरवरी 24 -- दरभंगा। कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में पीएचडी एडमिशन टेस्ट (पीएटी)-2024 का परीक्षा फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि विस्तारित कर दी गई है। अब आगामी 10 मार्च तक फॉर्म भरा जा सकता है। विवि के पीआरओ निशिकांत ने बताया कि छात्र हित को ध्यान में रखते हुए दोबारा तिथि बढ़ाई गई है। इसके पूर्व 31 जनवरी तक फॉर्म भरने का समय निर्धारित किया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.