देवघर, दिसम्बर 25 -- मारगोमुंडा,प्रतिनिधि। प्रखंड के पीएच चर्च बाघाडाबर में गुरुवार को क्रिसमस का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। मौके पर चर्च को बड़े ही आकर्षक रूप से सजाया गया था। चर्च में फादर नितीश कुमार यादव ने प्रार्थना सभा आयोजित कर प्रभु यीशु मसीह का संदेश लोगों को बताया और प्रभु यीशु द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने का संदेश दिया। कहा कि प्रभु यीशु ने अंधों को दृष्टिदान, मुर्दों को जीवनदान और पापियों को क्षमादान देने का संदेश दिया है। लोग उनके बताए गए मार्ग पर चलकर अपने जीवन को सफल बनाएं। कहा कि जब-जब पृथ्वी पर पाप व अत्याचार बढ़ा है, तब-तब प्रभु किसी न किसी रूप में अवतरित होकर मानव जीवन का उद्धार किया है। इसी क्रम में प्रभु यीशु ने भी पृथ्वी पर अवतार लेकर मानव जीवन का कल्याण किया। कहा कि 25 दिसंबर को दुनियाभर में क्रिसमस का त्योहार प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.