जमशेदपुर, जनवरी 10 -- ठंड को देखते हुए जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में दवाइयों की उपलब्धता पर्याप्त मात्रा में सुनिश्चित की जाएगी। इसके लिए जिला स्तर से सभी सीएचसी और पीएचसी से दवाइयों के मौजूदा स्टॉक और आवश्यकताओं की जानकारी मांगी गई है। ठंड से जुड़ी बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ने के बावजूद दवाइयों की कमी न हो, इस पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सिविल सर्जन कार्यालय की ओर से जिले के सभी सीएचसी और पीएचसी में दवाइयों की उपलब्धता पर नियमित निगरानी की जा रही है। सभी स्वास्थ्य केंद्रों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने यहां आने वाले मरीजों की संख्या के अनुसार दवाइयों का पर्याप्त स्टॉक बनाए रखें और पहले से अगले कुछ दिनों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए भंडारण करें। यह सुनिश्चित करने को कहा गया है ...