मऊ, अप्रैल 24 -- सूरजपुर, हिन्दुस्तान संवाद। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रसूलपुर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब छुट्टा सांड का एक झुंड अस्पताल परिसर में घुस आया और दो सांड तो अस्पताल के अंदर लेबर रूम के पास तक पहुंच गए। इस अचानक घटना से मरीजों, तीमारदारों और स्वास्थ्यकर्मियों में हड़कंप मच गई। मौके पर मौजूद लोगों की सूझबूझ से प्रसूता महिलाओं और अन्य मरीजों को तुरंत सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अस्पताल परिसर में अक्सर आवारा पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है, लेकिन इस बार मामला बेहद संवेदनशील क्षेत्र तक पहुंच गया। ग्रामीणों का आरोप है कि अस्पताल की चहारदीवारी कई स्थानों पर अधूरी पड़ी है, जिसके चलते सांड का झुंड आए दिन अंदर घुस आता है। यह भी पढ़ें- खंडहर में तब्दील सरकारी भवन, जिम्मेदारों की अनदेख...