कटिहार, अप्रैल 10 -- अमदाबाद, संवाद सूत्र गुरुवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमदाबाद में गर्भवती महिलाओं के लिए प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 64 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई।योजना के अंतर्गत प्रत्येक माह की 9, 15 और 21 तारीख को शिविर लगाया जाता है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. जयकुमार ने बताया कि शिविर में महिलाओं की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श भी दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...