अररिया, दिसम्बर 26 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि पीएचसी कुर्साकांटा में शुक्रवार को महिलाओं का सफल बंध्याकरण ऑपरेशन किया गया है। बीएचएम चंदन कुमार ने बताया कि मेजर डॉ अविनाश कुमार के द्वारा 21 महिलाओं का जांच कर सफल बंध्याकरण ऑपरेशन किया गया है। ऑपरेशन के बाद सभी महिलाओं के खाते में राशि हस्तानांतरित की जाएगी। मौके पर बीसीएम संदीप कुमार मंडल, कॉन्सेलर ओम प्रकाश महरान आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...