बेगुसराय, अप्रैल 9 -- भगवानपुर। पीएचसी भगवानपुर में गुरुवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं का प्रसव पूर्व एएनसी जांच की गयी। परिवार कल्याण काउंसलर नियति कुमारी मिश्रा ने 130 से अधिक महिलाओं को गर्भनिरोधक दवाएं दी। इस कैंप में गर्भवती महिलाएं को स्वास्थ्य जांच के बाद परिवार नियोजन के विभिन्न तरीकों को समझाया गया और जरूरी चिकित्सा परामर्श भी दिए गए। गर्भवती महिलाएं की एएनसी, ब्लड, यूरिन, एचआईवी, ब्लड ग्रुप, बीपी, हार्ट बीट आदि की भी जांच डॉ.कविता की उपस्थिति में एलटी फिरोज आलम, सीएचओ निशा, करण, शिखा आदि के द्वारा किया गया। काउंसलर नियति मिश्रा ने बताया की प्रसव अवधि के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर तुरंत जांच करानी चाहिए। समय पर जांच कराने से किसी भी प्रकार की परेशानी का शुरुआती दौर में ही पता चल जा...