पीलीभीत, मार्च 9 -- पीलीभीत, संवाददाता। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सोमवार को सीएचसी और पीएचसी पर सुरक्षित मातृत्व दिवस का आयोजन किया गया। इसमें गर्भवती महिलाओं की खासी भीड़ उमड़ी। यहां पहुंची महिलाओं की चिकित्सकों द्वारा जांच कर उन्हें जरूरी परामर्श और दवाएं दी गईं। शहर के अर्बन पीएचसी पुराने अस्पताल में जांच के दौरान तीन हाई रिस्क प्रेग्नेंसी के मामले भी सामने आए। चिकित्सकों ने ऐसी महिलाओं की विशेष जांच कर उन्हें सावधानी बरतने के तरीके बताए और आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराईं। साथ ही नियमित जांच कराने और संतुलित आहार लेने की भी सलाह दी। उधर सीएचसी पर भी सुरक्षित मातृत्व दिवस के अवसर पर गर्भवती महिलाओं की अच्छी खासी भीड़ रही। यहां भी स्वास्थ्य कर्मियों ने महिलाओं की जांच कर उनका पंजीकरण किया और उन्हें सुरक्षित प्रसव से संबंधित ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.